श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के 187 श्रद्धालु हुए रवाना, विधायक जांजगीर-चांपा व्यास कश्यप ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    केदारनाथ बरेठ ब्यूरो चीफ छ.ग. 
    जांजगीर-चांपा (सुघर गांव) 03 सितंबर  2024
           श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के लिए आज जिले के 187 राम भक्तों की टोली रवाना हुई। इस अवसर पर आज खोखरा चौक जांजगीर में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास नारायण कश्यप, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
        श्री रामलला दर्शन(अयोध्या धाम)योजना के तहत श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे जांजगीर के मनोद कुमार राठौर ने कहा कि अयोध्या धाम जाने के लिए वह बहुत खुश और उत्साहित हैं। आज हम अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य जो मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 
       इसके साथ ही अन्य श्रद्धालु शांति यादव, सीता राठौर, सन्तोषी राठौर, धनाराम राठौर, जानकी बाई, रमेश थवाईत, उमा थवाईत ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, पार्षद अमित कश्यप, पूर्व पार्षद अजीत गढ़वाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments