छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कुसमुंडा में गूंजा "जय जोहार - छत्तीसगढ़ महतारी की जय"

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कुसमुंडा में गूंजा "जय जोहार - छत्तीसगढ़ महतारी की जय"



रिपोर्ट/ जावेद अली आजाद

कुसमुंडा (कोरबा) | 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के अवसर पर कुसमुंडा, गेवरा बस्ती मेन रोड, आदर्श नगर स्थित छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना मंच पर स्थानीय सेनानियों,युवाओं और ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया।

रविवार की सुबह 10 बजे ग्रामीण एकत्रित हुए और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान "जय जोहार का नारा है, छत्तीसगढ़ हमारा है" और "बोल छत्तीसगढ़ महतारी की जय" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और राज्य के विकास के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में सभी ने छत्तीसगढ़ अमर रहे के नारे लगाते हुए राज्य के शहीदों और निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया हमारा छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और इसे और आगे ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अंत में सभी ने समूह फोटो लेकर इस पल को यादगार बनाया। मौके पर जिला कार्यकारिणी नरेश महंत, हेमंत नामदेव, कुसमुंडा खड़ अशोक डिकसेना - खंड संयोजक प्रमोद चंद्रा - उपाध्यक्ष देवनाथ नामदेव - मंत्री, कुमार दास - सचिव, संजय सिंह -प्रभारी,रामकुमार चंद्रा, गुरुदयाल मानिकपुरी,विष्णु प्रजापति, सोभित सिंह, भुवनेश्वर,गौरव, यदुमन अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments