विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा/गेवरा(सुघर गांव)। SECL की गेवरा खदान में एक ओर CMD का दौरा रहा, वहीं दूसरी ओर भू-विस्थापित श्रमिकों का आंदोलन तेज हो गया। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में PNC सहित अन्य कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में श्रमिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
छह महीने से संघर्ष, सुनवाई नहीं होने का आरोप
श्रमिकों के अनुसार, वे पिछले छह महीने से अपनी मांगों को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। श्रमिकों ने हाई पावर कमेटी के प्रावधानों के अनुरूप वेतन, दो महीने से लंबित भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था और पेमेंट स्लिप सहित अन्य मांगें उठाईं।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
श्रमिकों की सूचना पर अजय जायसवाल ग्रामीणों के साथ खदान पहुंचे और काम बंद कराकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि “भू-विस्थापितों और श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक लंबित वेतन, सुरक्षा और अन्य जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”
श्रमिकों ने CMD के दौरे के बीच खदान में कर्मचारियों की समस्याओं और कथित शोषण पर ध्यान देने की मांग की। आंदोलनकारी अब ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
0 Comments