विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव) । जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला रेलडबरी में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के संरक्षण में 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। स्कूल मैदान रेलडबरी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेम सुधा (लोकमंच) सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा। इसमें रायपुर के मुख्य गायक जगदीश जायसवाल अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह ग्राम में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अंचल की लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीणों को एक मंच पर जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाने तथा लोकमंच की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की है।
स्थान: स्कूल मैदान, रेलडबरी, ग्राम पंचायत उतरदा।
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार।
0 Comments