विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पाली विकासखंड के व्मुविभिन्न ग्राम पंचायत मुरली, नुनेरा, बांधाखार और खलारी ग्राम पंचायतों में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। आस्था, उत्साह और ग्रामीण संस्कृति से सजे इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थलों पर श्रीकृष्ण के जयघोष से माहौल भक्तिमय नजर आया।
• महिलाओं ने बढ़ाया उत्सव का रंग
मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता खास आकर्षण रही। उनकी सक्रिय मौजूदगी ने आयोजन को नई ऊर्जा दी और यह संदेश दिया कि गांव की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
• प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साह और खेल भावना के लिए मेडल एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
• मुकेश जायसवाल का प्रेरक संदेश
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मुकेश जायसवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “हमारे पर्व केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता हमारी सामाजिक शक्ति को दर्शाती है।
• जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में सरपंच शंकर सिंह कंवर, भूतपूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, विदेशी सिंह, रामेश्वर कंवर, मुकेश पटेल, अनिल पटेल, गोवर्धन प्रसाद पटेल, कमल कंवर, फॉरेस्ट दूज लाल कंवर, शुक्रवार सिंह पावले, फिरन सिंह कंवर, वनपाल मरकाम सहित ग्राम पंचायतों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुरली से खलारी तक हुए इन आयोजनों ने साबित किया कि जब आस्था के साथ समाज की सामूहिक भागीदारी जुड़ती है, तो एक छोटा सा उत्सव भी पूरे गांव की यादगार पहचान बन जाता है।
0 Comments