विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। 22 अगस्त पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत उतरदा पंचायत भवन में आज ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में गोटुट्टी तालाब सहित पंचायत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रमुख निर्णय लिए गए। समस्त वार्ड पंच एवं युवा वर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ग्रामसभा में उपस्थित हुए। ग्रामसभा के 4 प्रमुख बिंदु
• तालाब का पट्टा गोटुट्टी तालाब का पट्टा किसी समिति को नहीं दिया गया है।
• मछली पालन तालाब में वर्तमान में किसी व्यक्ति या समिति द्वारा मछली पालन नहीं किया जा रहा है।
• सिंचाई सुविधा आसपास के ग्रामीण तालाब के पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए कर सकते हैं।
• भ्रम की स्थिति स्पष्ट रामसागर एवं गोटुट्टी तालाब के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई।
पंचायत पदाधिकारियों का संदेश
• सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी ने कहा कि पंचायत के सार्वजनिक संसाधनों को लेकर पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
• उपसरपंच राकेश जायसवाल ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और सही जानकारी के लिए पंचायत से संपर्क करें।
• सचिव ईश्वर सिंह पोर्ते ने कहा कि ग्रामसभा में तालाब से संबंधित वास्तविक स्थिति ग्रामीणों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखी गई है।
• रोजगार सहायक निर्मला टेकाम ने ग्रामसभा के आयोजन एवं पंचायत संबंधी कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
ग्रामसभा में समस्त वार्ड पंच, युवा वर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 Comments