पोलियो उन्मूलन का संकल्प, बच्चों को पिलाई गई जीवन रक्षक दो बूंदें ग्राम पंचायत चैनपुर में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। ग्राम पंचायत चैनपुर में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक दो बूंद पिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखते हुए स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य प्रदान करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
ग्राम पंचायत चैनपुर के सरपंच विनोद कुमार टेकाम ने कहा कि "पोलियो की दो बूंद हर बच्चे के स्वस्थ जीवन की सुरक्षा कवच है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि हमारा गांव, प्रदेश और देश पूरी तरह पोलियो मुक्त बन सके। स्वस्थ बच्चे ही विकसित समाज की पहचान हैं।" कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि 'दो बूंद जिंदगी की' हर बच्चे के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

Post a Comment

0 Comments