वन विभाग रायपुर की टीम ने लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर 500 ट्रैक्टर अवैध लकड़ी और 2 कोयला भट्ठे को किया सील
रायपुर (सुघर गांव)। 21 जून 2026, जिले रायपुर के तहसील खरोरा अंतर्गत ग्राम असौंदा (रायपुर वन परिक्षेत्र) में वन विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ हाल के वर्षों की सबसे बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 500 ट्रैक्टर से अधिक अवैध लकड़ी बरामद की है और 02 अवैध कोयला भट्ठों को सील कर किया है। बेखौफ हो चुके लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने वन अधिकारियों की मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दे दिया।
15 वर्षों से चल रहा था लकड़ी तस्करों का अवैध कारोबार
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम असौंदा में पिछले 15-16 वर्षों से लकड़ी तस्करों का अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा था। ग्रामीणों की लगातार मांग और श्रीमती दुलारी सुरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा की शिकायत के बाद वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों को रंगे हाथों पकड़ने का बड़ी रूपरेखा तैयार की। जब वन विभाग का अमला मौके पर अवैध लकड़ी के साथ तस्करों पर जब्ती की कार्रवाई कर रहा था, तब तस्करों ने वन परिक्षेत्र अधिकारियों के सामने ही सुरेंद्र वर्मा को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
500 ट्रैक्टर अवैध लकड़ी और 2 कोयला को किया गया भट्ठे सील
वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान मौके में बबूल, कऊहा, कसही, करही और बहेरा सहित विभिन्न मिश्रित प्रजातियों की अधिक मात्रा में अवैध रूप से रखे लकड़ी को बरामद किया गया। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार जांच में 500 ट्रैक्टर से अधिक लकड़ी का अवैध भंडार पकड़ा गया है। इसके अलावा, वन संपदा का अवैध दोहन कर संचालित किए जा रहे अवैध 2 कोयला भट्ठों को वन विभाग के टीम ने तत्काल सील कर दिया।
वन विभाग के अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में अवैध लकड़ी तस्करों पर हुआ सख्त कार्रवाई
वन संपदा को बचाने की यह मुहिम वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अरुण कुमार पाण्डेय के सख्त निर्देशों और मार्गदर्शन में चलाई गई। रायपुर वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अल्फाज खान, उड़नदस्ता के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतोष समंतराय और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी फेकूराम वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
इस वृहद अभियान को सफल बनाने में बीएफओ यशवंत, दीपक वर्मा, गोस्वामी/भूपेन्द्र खैरवार, अमृतपाल सिंह, रोहित सिन्हा, मनहरे, यशपाल, सौरभ एवं अशोक सहित समस्त वन अमले का उल्लेखनीय योगदान रहा।
खरोरा आरंग क्षेत्र के अवैध लकड़ी तस्करों पर वन विभाग अधिकारियों का छाया खौफ
श्रीमती दुलारी सुरेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा की सतर्कता और वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से खरोरा आरंग क्षेत्र के अवैध लकड़ी तस्करों पर दहशत का माहौल है। वन विभाग अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से अवैध लकड़ी तस्करों को चेतावनी दी है यदि वन संपदा के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी।
0 Comments