विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने चैतमा स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन कर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ संवाद कर महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से हर वर्ग प्रभावित है। परिवहन से लेकर खाद्य सामग्री तक सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ चुके हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
. सत्यनारायण पैंकरा ने सरकार को घेरा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है जबकि महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता धरना प्रदर्शन में अजय सैनी, डीके आदिले, तुषार रॉबिन्सन, कुरान सिंह, श्यामू सलाम, दिनेश मेहंत, दुर्गेश माणिकपुरी, अमरनाथ नागदेव, रामप्रसाद चौहान, अमुंद भारिया, हेमंत यादव, मारखन सिंह और संपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
जनता के बीच पहुंचा आंदोलन का संदेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि जनता की आवाज है। कांग्रेस ने संकेत दिए कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0 Comments