विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) हरदीबाजार में छात्र राजनीति ने एक बार फिर जोरदार करवट ली, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर निर्णायक पहल करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल को ज्ञापन सौंपा। कोरबा NSUI जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का जोश साफ तौर पर देखने को मिला। परमेश्वर कौशिक, रवि पटेल, सागर, रवि सिधार, भूपेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। वहीं हरदीबाजार थाना के प्रधान आरक्षक विजय सिंह एवं पुलिस बल की सतर्क मौजूदगी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली तरीके से संपन्न हुआ। ज्ञापन में छात्रों ने साफ कहा कि वर्षों से छात्र संघ चुनाव बंद रहने के कारण उनकी आवाज़ दब रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया ठप पड़ी है। अब छात्र संगठन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आंदोलन की मुख्य मांगें
तत्काल चुनाव बहाली प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तुरंत शुरू किए जाएं।
निष्पक्ष प्रक्रिया चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं।
समयबद्ध कार्यक्रम चुनाव तिथि और प्रक्रिया की शीघ्र घोषणा की जाए।
प्रतिनिधियों को अधिकार चुने गए छात्र नेताओं को संस्थागत मान्यता और अधिकार दिए जाएं।
मनमोहन राठौर का संदेश यह लड़ाई छात्रों के अधिकार और सम्मान की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश छात्रों की मांगों को शासन तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
यह घटनाक्रम आने वाले समय में छात्र राजनीति को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
0 Comments