बेमेतरा (सुघर गांव)। 13 अप्रैल 2026, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान ने कहा कि - छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा से लेकर पूरे प्रदेश भर में बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई की विरोध में आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। इसी तारतम में शिवसेना द्वारा जिला बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंमगाई के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर देश में बढी हुई कमर तोड़ महंगाई वापस लेने की मांग किया गया। विदित हो कि आज आटा,दाल,तेल रसोई गैस पेट्रोलियम उत्पाद सभी के दाम आसमान छू रहे हैं आम जनता का जीना दुभर हो गया है। आगे शिवसेना नेता श्री चौहान ने कहा कि - देश की सरकार के पास कोई ऐसी आर्थिक नीति नहीं है जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महंगाई कम हो। इसलिए शिवसेना द्वारा यह जन आंदोलन किया जाएगा। श्री चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग किया गया है कि - देश में बढ रही महंगाई पर तत्काल रोक लगाया जाए,अन्यथा शिवसेना जिला बेमेतरा से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन करेगी।
0 Comments