ग्राम नौकर की शासकीय भूमि का कूटरचना कर नामांतरण का आरोप,रजिस्ट्री निरस्त कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग, कलेक्टर से शिकायत ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। 27 अप्रैल 2026 जिले में ग्राम नौकर/कोटवार को सेवा शर्तों के तहत शासन से मिली भूमि का कूटरचना कर नामांतरण कराने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रजिस्ट्री निरस्त कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधीश को शिकायत सौंपी है। आपको बता दे,कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर ग्राम नौकर की सेवा भूमि का अवैध रूप से नामांतरण करा लिया। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत कोटवार की भूमि विक्रय योग्य नहीं होती। यह केवल सेवा अवधि तक उपयोग के लिए दी जाती है। इसके बावजूद कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करा ली गई।

शिकायत में प्रमुख मांगें :- 

1. कूटरचना कर किए गए नामांतरण और रजिस्ट्री को तत्काल निरस्त किया जाए।  
2. भूमि को पुनः शासन के खाते में दर्ज किया जाए।  
3. कूटरचना में शामिल राजस्व कर्मियों, रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों और लाभार्थियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि की इस हेराफेरी से शासन को राजस्व की हानि हो रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Post a Comment

0 Comments