रिपोर्ट: विष्णु यादव, जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) 19 अप्रैल 2026 सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज सुघर गांव में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष *प्रमोद बंजारे* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नई जिला कार्यकारिणी का गठन :-
प्रदेशाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नई टीम में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई :-
जिलाध्यक्ष - उदय चौधरी
जिला उपाध्यक्ष - हीरालाल बौद्ध
जिला कोषाध्यक्ष - सरस्वती मरकाम
जिला सचिव - दिलीप बंजारे
ब्लॉक सचिव - चंद्रवती बंजारे
निर्भीक पत्रकारिता और सुरक्षा मुख्य उद्देश्य :-
अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद बंजारे ने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देना और पत्रकारों की सुरक्षा व हितों की रक्षा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महासंघ केवल कोरबा ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। संगठन के प्रमुख कार्य हैं
पत्रकार सुरक्षा :-दुर्व्यवहार या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना
एकता और समन्वय :- ग्रामीण-शहरी पत्रकारों के बीच सामंजस्य बनाकर शासन तक आवाज पहुंचाना
कौशल विकास :- कार्यशालाओं के माध्यम से आधुनिक पत्रकारिता के गुर सिखाना
शोषित वर्गों के लिए भी ‘वॉचडॉग’ की भूमिका :-
महासंघ केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं है। संगठन समाज के शोषित-वंचित वर्गों के लिए भी ‘वॉचडॉग’ के रूप में कार्य कर रहा है। प्राथमिकताएं हैं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करनाअन्याय के खिलाफ कलम की शक्ति का उपयोग करना प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना
बैठक में बताया गया कि महासंघ आने वाले समय में वेब पोर्टल और यूट्यूब न्यूज़ जैसे डिजिटल पत्रकारों को भी मुख्यधारा के पत्रकारिता अधिकारों में शामिल कराने की दिशा में काम कर रहा है। बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा दोहराई और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
0 Comments