सूरजपुर/नेवरा ( सुघर गांव )। 14 अप्रैल 2026 दलितों के मसीहा, संविधान निर्माता परमपूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिला अंतर्गत श्री रामाधार चौधरी ग्राम नेवरा चौक में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नेवरा में प्रतिमा का अनावरण कर बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताए समानता, शिक्षा और न्याय के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना को प्रेरणा का स्रोत बताया।
कार्यक्रम में युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ नागरिक, और जांबाज युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर ग्राम नेवरा में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणजनों और युवा कल्याण संघ के कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई। सूरजपुर मुख्यालय में भी धूमधाम से मनाई गई जयंती वहीं दूसरी तरफ, सरगुजा की धड़कन कहे जाने वाले सूरजपुर मुख्यालय में भी डॉ. अम्बेडकर जयंती बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर में निकाली गई शोभायात्रा में बाबासाहेब के अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके विचारों का जयघोष किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग)।
विशेष उपस्थिति युवा कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन।
स्थान ग्राम नेवरा, जिला सूरजपुर।
यह आयोजन पूरे जिले में बाबा साहेब के प्रति अगाध श्रद्धा और समानता के संदेश का प्रतीक बना।
0 Comments