कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद सारथी का स्थानीय निवासियों ने किया भव्य स्वागत..
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छ.ग.
जिला कोरबा(सुघर गांव)। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से कोरबा जिले में निवासरत विनोद सारथी को, कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद प्रभार व नियुक्त किए जाने पर ग्रामीणों और स्थाई निवासियों व गैर राजनीतिक संगठन तथा राजनीतिक संगठन अन्य से जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी खुशी की लहर उमड़ पड़ी है संबंधित क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद सारथी का कहना है कि पूर्व में हमने गैर राजनीतिक संगठन में जुड़कर जिस प्रकार निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक संगठन के कार्यों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन किए है। सामाजिक स्तर पर आम लोगों के साथ हो रहे लगातार शोषण, अत्याचार, अन्य की लड़ाई में हमने कंधे से कंधा मिलाकर मैदानीय जंग लड़े और सम्भवतः गैर राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमने पीड़ितों को न्याय दिलाया गया। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम एक स्वस्थ व स्वच्छ समाज बनाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, बेरोजगारी और पीड़ितों के पक्ष में रहकर उन्हें शासन प्रशासन से न्याय दिलवाना मेरी पहली प्रमुखता व प्राथमिकता होगी।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही विनोद सारथी जी को "सर्व पत्रकार एकता महासंघ की ओर से उनके उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है। जिले व क्षेत्र के स्थाई निवासियों और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके गृह ग्राम में स्थित निवास स्थल पर कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी विनोद सारथी को फूलों की माला पहनाते हुए गुलदस्तों के गुच्छों से उनका आत्मीय सम्मान किया गया जिस दौरान विनोद सारथी जी को ढेरों सारी बधाई, शुभकामनाएं व उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए अटूट आशीष व आशीर्वाद देते हुए सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

0 Comments