ग्राम पंचायत रामपुर के ओंझिआईन के पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल, लोहे के बिना खड़ा हो रहा ढांचा,घटिया निर्माण सामग्री, तकनीकी मापदंडों की अनदेखी और भ्रष्टाचार।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर के ओंझिआईन क्षेत्र में शासन की महत्वपूर्ण पुल निर्माण योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मौके पर देखा जा सकता है कि निर्माण कार्य में केवल गिट्टी और रेत का ही भारी जमावड़ा है, जबकि संरचना को मजबूती देने वाला लोहा (राड) नदारद है। और पुल के स्ट्रक्चर में मानकों के अनुसार लोहे की छड़ें (राड) दिखाई नहीं दे रही हैं, जो भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग द्वारा केवल गिट्टी और रेत का उपयोग कर खानापूर्ति की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर जांच न करने के कारण निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से मांग इस गंभीर मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है,ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के उच्च अधिकारियों से मांग है कि वे तत्काल मौके का औचक निरीक्षण करें और दोषी ठेकेदार व इंजीनियरों पर कड़ी कार्यवाही करें। जब तक गुणवत्ता की जांच पूरी नहीं होती, तब तक इस असुरक्षित निर्माण कार्य को रोका जाए। कलेक्टर से गुहार: जिला प्रशासन कोरबा के संज्ञान में यह मामला लाया जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार की जांच कर सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके। यदि प्रशासन द्वारा इस घटिया निर्माण पर जल्द कार्यवाही नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। सरकारी धन का उपयोग जनहित के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना न्यायसंगत नहीं है। यह न्यूज़ रिपोर्ट स्थानीय शिकायतों और मौके पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

Post a Comment

0 Comments