विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)।10 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (रायपुर पंजीयन 5066) के केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रदेश के सभी जिलों की तरह कोरबा जिला में भी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।जिला कोरबा के आजीवन सदस्यों के लिए मतदान केंद्र शारदा विहार, मुड़ापार अमरैया पारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में यादव सामुदायिक भवन में बनाया गया है। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। समाज के सभी आजीवन सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनें। प्रत्याशियों के नाम, पद एवं चुनाव चिन्ह पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं, जिससे सदस्य जागरूक होकर सही निर्णय ले सकें। यह चुनाव न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
समाज का आह्वान
हर सदस्य मतदान अवश्य करें और अपने चहेते उम्मीदवार को विजयी बनाकर समाज के उज्ज्वल भविष्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विनीत
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाजरायपुर पंजीयन 5066, जिला कोरबा इकाई
0 Comments