खम्हरिया स्थित जनपद निवास में रंगों की छटा, हर्षोल्लास से सजा होली मिलन समारोह

खम्हरिया स्थित जनपद निवास में रंगों की छटा, हर्षोल्लास से सजा होली मिलन समारोह 
 कमलेश कुर्रे एवं श्रीमती चंद्रिका कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 04 मार्च 2026, जिले के जनपद पंचायत पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया स्थित जनपद निवास में 4 मार्च, बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह उल्लास, उमंग और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में सैकड़ों ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा साथियों एवं मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही। रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच पूरा परिसर भाईचारे और सामाजिक एकता के रंग में सराबोर नजर आया।
       कार्यक्रम की मुख्य झलकियां 
ग्रामीणों ने एक - दूसरे को अबीर - गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पारंपरिक गीतों पर जमकर उत्साह दिखाया। सामाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश पूरे आयोजन में झलका।
            सभापति कमलेश कुर्रे का संदेश
 कुर्रे ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि दिलों को जोड़ने और रिश्तों को मजबूत करने का पावन अवसर है।, उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम,भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीमती चंद्रिका कुर्रे ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने ग्राम खम्हरिया सहित पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक संस्कृति को नई दिशा प्रदान करेगा

Post a Comment

0 Comments