पाली पड़निया में 29 मार्च को जुटेंगे पत्रकार,सम्मान और संगठन सशक्तिकरण का बनेगा मंच
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 28 मार्च 2026,जिले में नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 29 मार्च, रविवार को पाली पड़निया में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं जिला इकाई पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान और संगठन की एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति पूर्णिमा शोभा जगत, जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर सिंह टेकाम, जनपद पंचायत सदस्य एवं कमलेश कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य व सभापति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के पत्रकारों की उपस्थिति अपेक्षित है।आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments