गाजे-बाजे,गीत-संगीत और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दी माता रानी को भावभीनी विदाई
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 28 मार्च 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत उतरदा ग्राम पंचायत में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थापित ज्योत-जवारा का विसर्जन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे पंचायत क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु गाजे-बाजे और माता रानी के जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन के दौरान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी, सभी ने भाव-विभोर होकर माता रानी को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और नृत्य के साथ निकली यह शोभायात्रा पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी, युवा नेता मनमोहन सिंह राठौर (जिला अध्यक्ष, NSUI ग्रामीण), युवा पत्रकार विष्णु कुमार यादव सहित पंचायत के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गांव में भाईचारे,एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करने वाला सिद्ध।
0 Comments