कोरबा में काला दिवस,प्रभा सिंह तंवर व कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 07 मार्च 2026,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश,राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी गुंजन सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस कोरबा ग्रामीण और शहर द्वारा कोरबा के घंटाघर चौक पर काला दिवस मनाया गया।महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने पर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
नेताओं का संदेश
प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कोरबा ग्रामीण ने कहा महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस्तीफा देना चाहिए। कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कोरबा शहर ने कहा महिला कांग्रेस देश भर में महिला सम्मान और न्याय की आवाज उठाती रही है। यह आंदोलन उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। मनोज राठौर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर ने कहा लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे जरूरी है। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आनी चाहिए और जिम्मेदारों को कार्रवाई का सामना करना चाहिए। संतोषी पाटले जिला महामंत्री ने कहा महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा मुखर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भुनेश्वरी महंत जिला महामंत्री ने कहा महिला सुरक्षा के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा। जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
जमुना राठौर जिला सचिव ने कहा ऐसे मामलों में सच सामने आना चाहिए और दोषियों को न्यायिक कार्रवाई का सामना करना होगा।
कार्यकर्ताओं की भागीदारी
समुंद बाई,राज कुंवर पटेल,गैस बाई,अंजली इप्पन,कुसुम भगत, सजिता बेगम,आंगन बाई,गीता महंत,त्रिवेणी,सीमा उपाध्याय, शकुन बाई,माधुरी ध्रुव,सुभद्रा सिंह,रवि सिंह,पालूराम सहित अधिक संख्या में महिला कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments