केराझरिया (पाली) आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले 'संगठन है तो सत्ता है' का दिया मूल मंत्र।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव )। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पाली अंतर्गत ग्राम केराझरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। श्री बैज यहाँ आयोजित बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुँचे थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन की मजबूती को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पदाधिकारी केवल 'नेमप्लेट' वाले न बनें, बल्कि पार्टी के लिए धरातल पर कार्य करें। उन्होंने मंत्र दिया कि "संगठन है तो सत्ता है।" कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बूथ और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी 

श्री बैज ने अपने समक्ष ही बूथ और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्तियाँ प्रदान कीं। उन्होंने अपील की कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर अभेद्य बन सके।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहित केरकेटा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण (कोरबा) के अध्यक्ष मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष तूफान सिंह और जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ कैवर्त्य,कोषाध्यक्ष तूफान सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ कैवर्त्य, अनिल गुप्ता, अजय सैनी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरदेशी देवांगन, अ.ज.जा. प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्यामू सलाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, महिला अ.ज.जा. अध्यक्ष अजय शशी जगत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल, कौशल नेटी और नगर पंचायत बांकीमोगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास मौजूद थे। संगठन की कमान संभाल रहे ब्लॉक अध्यक्ष सतनारायण पैकरा, सेवादल अध्यक्ष तुषारकांत, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत सहित मंडल अध्यक्षों में दीपक जायसवाल (पाली), निलेश यदु (मदनपुर), उमेंद सिंह (सपलवा), त्रिभुवन सिंह (लाफा), संतोष पोर्ते (पोंडी), पुराण सिंह कंवर (चैतमा) एवं सुकालु पटेल (नुनेरा)नगर पंचायत बांकीमोगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास मौजूद थे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता।

केराझरिया की सरपंच गिरिजा सतनारायण पैकरा, सावित्री श्रीवास, सुमन सारथी, शकुंतला, राजेशपुरी गोस्वामी, अमेरिका पटेल, तिवारी जी, एकनाथ बंजारे, रामप्रसाद चौहान और माखन डोगरे सहित बड़ी संख्या में संघर्षशील कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री डी.के. आदिले द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने संगठन की मजबूती के लिए मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि "संगठन है तो सत्ता है।" उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पदाधिकारी केवल 'नेमप्लेट' वाले न बनें, बल्कि जमीन पर उतरकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बूथ और पंचायत कमेटियों की नियुक्तियां कीं और पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहित केरकेटा, जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री डी.के. आदिले,और सतनारायण श्रीवास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

इस अवसर पर संगठन की कमान संभाल रहे ब्लॉक अध्यक्ष सतनारायण पैकरा, सेवादल अध्यक्ष तुषारकांत, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत सहित मंडल अध्यक्षों में दीपक जायसवाल (पाली), निलेश यदु (मदनपुर), उमेंद सिंह (सपलवा), त्रिभुवन सिंह (लाफा), संतोष पोर्ते (पोंडी), पुराण सिंह कंवर (चैतमा) एवं सुकालु पटेल (नुनेरा) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता केराझरिया की सरपंच गिरिजा सतनारायण पैकरा, सावित्री श्रीवास, सुमन सारथी, शकुंतला, राजेशपुरी गोस्वामी, अमेरिका पटेल, तिवारी जी, एकनाथ बंजारे, रामप्रसाद चौहान और माखन डोगरे सहित बड़ी संख्या में संघर्षशील कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री डी.के. आदिले द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments