माननीय महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल महोदय के नाम कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन– छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना.

माननीय महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल महोदय के नाम कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन– छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना.


अवैध अफीम की खेती और कोयला तस्करी पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विरोध प्रदर्शन..




रिपोर्ट/ जावेद अली आजाद


कोरबा(सुघर गांव)। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिला कोरबा में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति और राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने दो गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्यवाही की मांग की है।

बड़ी मात्रा में अफीम की अवैध खेती 


दुर्ग जिले के समोदा गाँव में पुलिस ने एक फार्महाउस पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी, जहाँ से लगभग 62,424 किलोग्राम अफीम के अवैध पौधे जब्त किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹7.8 करोड़ बताई गई है। इस मामले में स्थानीय भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वही  बलरामपुर के त्रिपुरी, चंदाडांडी और खजूरी गाँवों में भी अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। त्रिपुरी पंचायत के जंगल में लगभग 5 एकड़ प्रशासनिक पुष्टि 2 एकड़ की जमीन पर फसल उगाई जा रही थी।


कुसमुंडा कोयला खदान में 70 लाख टन कोयला घोटाला

एसईसीएल कुसमुंडा में 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है, जिसकी अनुमानित राशि 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ज्ञापन की प्रति सीबीआई को भी भेजी गई है। संगठन ने चेतावनी दी कि इस बड़े घोटाले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने इन दोनों गंभीर मामले की कड़ी निंदा करते हुए तुरंत जांच कर दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments