विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में रंगों और सौहार्द का भव्य संगम
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 04 मार्च 2026,जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा (रेलड़बरी) में स्थित कटघोरा विधानसभा के लाडले और लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास में 4 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता के अद्भुत वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण जन,जनप्रतिनिधि एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच पूरा परिसर भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया।
समारोह की विशेष झलकियां
ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पारंपरिक होली गीतों पर उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक गौरव की झलक दिखाई दी।
विधायक का संदेश
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि होली का पर्व समाज को जोड़ने और आपसी मतभेद मिटाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
सरपंच प्रतिनिधि का उद्बोधन
सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी ने ग्रामवासियों को एकजुट रहकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को नई मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी,प्रकाश राठौर,संतोष मरावी,विधायक प्रतिनिधि समोस सागर,पंच गण लक्ष्मण पटेल,विजय कुमार, सतपाल सिंह नेटी,प्रेम वरकड़े तथा अन्य ग्रामीणजन रवि साहू सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह ने रेलड़बरी (उतरदा) सहित आस पास के क्षेत्र में प्रेम,भाईचारा और सामाजिक समरसता की नई मिसाल पेश की।
0 Comments