डॉ.विजय राठौर के नेतृत्व में वीबी-जी राम जी योजना से सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 04 फरवरी 2026, ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा जन जोहार अभियान अब विकास जनजागरण का प्रभावी आंदोलन बनता नजर आ रहा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.विजय राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवासा पहुंची,जहां ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वीबी-जी राम जी योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
डॉ.राठौर ने ग्रामीणों को किया संबोधित
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ.राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य तेज गति से हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं बल्कि गांवों में स्थायी विकास और आर्थिक मजबूती की नई इबारत लिख रही है। अभियान के दौरान उभरे प्रमुख विचार और संकल्प। डॉ. विजय राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिसमें 125 दिनों का गारंटीकृत रोजगार और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था ग्रामीणों के जीवन में आर्थिक स्थिरता ला रही है।
उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधि का उद्बोधन
कृष्णा पटेल मंडल अध्यक्ष ने अभियान को जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताते हुए हर पात्र परिवार को योजना से जोड़ने का आह्वान किया। अमरनाथ कौशिक महामंत्री ने कहा कि पारदर्शी भुगतान प्रणाली और रोजगार के विस्तृत अवसर ग्रामीण युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नाजिम मोहम्मद उप सरपंच ने ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण,सड़क निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला बताया। शिवलाल यादव एवं शारदा यादव ग्रामीण प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर सामूहिक विकास में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। लक्ष्मी प्रसाद यादव एवं रामेश्वर श्रीवास ने योजना को ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बताया। बजरंग यादव एवं नरेंद्र अहीर ने ग्राम सभा की सक्रिय सहभागिता से विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनविश्वास बढ़ने की बात कही। दिनेश बाजपेई,हबीब, दिलहरण सिंह कंवर, पंचराम, किशन, प्रीतम एवं शांतिलाल तिवारी ने जन जोहार अभियान को गांवों में विकास चेतना का नया अध्याय बताते हुए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
ग्रामीण जन,मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता विकसित भारत की असली शक्ति
कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्रामीण जन एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली,जिसने यह साबित कर दिया कि जन जागरूकता और जनभागीदारी ही विकसित भारत की असली शक्ति है।
0 Comments