जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। 13 फरवरी 2026,
ब्लॉक मुख्यालय बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पोड़ीशंकर चौक में चांपा - बिर्रा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे पिता रामरतन बंजारे की मौत हो गई युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस के प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं आरक्षक अमीर पैकरा तत्काल सहित बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह से शव उठा कर बस स्टैंड बम्हनीडीह के चौक पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दिया।
04 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद शांत हुआ जन आक्रोश
बस स्टैंड बम्हनीडीह में मृतक के ग्रामीणों द्वारा लगभग 4 घंटे से चक्का जाम करने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ लाख समझाइश देने पर भी ग्रामीण अपने जिद पद अड़े रहे तत्पश्यात वहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया पहुंचे जिन्होंने ग्रामीण सहित वाहन मालिक से बात की और ग्रामीणों का पक्ष लेते हुए वाहन मालिक से मुवावजे के रूप में मृतक तरूण बंजारे के पिता रामरतन बंजारे को तत्काल 01 लाख रुपए उपलब्ध करवाया एवं प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए अलग से दी गई जिसके पश्चात चक्काजाम समाप्त हुआ । चक्काजाम के स्थिति को सम्हाले और आवागमन नियंत्रण हेतु SDM पवन कोसमा, SDOP यदुमनि सिदार, थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रकुमार साहू सहित पुलिस बल उपलब्ध रही।
पीड़ित परिवार को मांग अनुसार तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई गई - गगन जयपुरिया
गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जि.पं.जांजगीर चांपा ने अपने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि - घटना अत्यंत दुखद है और एक युवा की असमय मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए पीड़ा दायक है। पीड़ित परिवार को मांग अनुसार तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई गई है तथा आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा,साथ ही शासन प्रशासन को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
0 Comments