कमलेश कुर्रे का 01 वर्ष विकास की दिशा में मजबूत कदम,जन विश्वास,जनसेवा और जन संकल्प का प्रेरक सफर

कमलेश कुर्रे का 01 वर्ष विकास की दिशा में मजबूत कदम,जन विश्वास,जनसेवा और जन संकल्प का प्रेरक सफर
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
 कोरबा (सुघर गांव)। 24 फरवरी 2026, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत खम्हरिया निवासी एवं जनपद पंचायत पाली के सभापति/जनपद सदस्य कमलेश कुर्रे ने अपने कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण कर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी है। यह एक वर्ष केवल पद पर बने रहने का नहीं, बल्कि जनसेवा को प्राथमिकता देने और ठोस कार्यों से विश्वास जीतने का रहा। एक नजर उपलब्धियों पर
       सड़क और अधोसंरचना विकास
 ग्रामीण सड़कों, नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता।
          पेयजल एवं मूलभूत सुविधाएँ
 स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार।
        शासकीय योजनाओं का लाभ 
पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित।
       जन सुनवाई और त्वरित समाधान
क्षेत्रीय भ्रमण कर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण।
        महिला एवं युवा सशक्तिकरण 
स्वरोजगार,स्व-सहायता समूहों और कौशल विकास को प्रोत्साहन।
         शिक्षा व सामाजिक समरसता
शैक्षणिक वातावरण सुधार और सामाजिक एकता के प्रयास।
            आगे का संकल्प
 01 वर्ष की यह उपलब्धि जनता के विश्वास और नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों को आशा है कि आने वाला समय भी विकास, पारदर्शिता और जनहित के मजबूत संकल्प के साथ नई ऊँचाइयाँ तय करेगा। कमलेश कुर्रे का यह कार्यकाल बताता है कि समर्पित नेतृत्व से बदलाव संभव है और यह बदलाव अब निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

Post a Comment

0 Comments