स्वामी आत्मानंद शास.उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में कार्यक्रम संपन्न
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 31 जनवरी 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9 वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाना,ड्रॉपआउट दर को कम करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
मुख्य अतिथि का संबोधन
कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर रही है, जिनका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण अंचलों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
महत्वपूर्ण घोषणा
विधायक प्रेमचंद पटेल ने घोषणा की कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में 10 वीं एवं 12 वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹21,000 का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विद्यालय व्यवस्था की प्रशंसा
उन्होंने विद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासित वातावरण एवं समर्पित शाला परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श उदाहरण है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विचार
सरपंच लक्ष्मीन बाई ने शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्राचार्य गोपाल प्रसाद लहरे ने छात्राओं को नियमित अध्ययन और लक्ष्यबद्ध जीवन का संदेश दिया। SMDC अध्यक्ष समोस सागर ने योजना को बालिका शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर बताया।
मंच संचालन
कार्यक्रम का गरिमामय एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन व्याख्याता अनुज कुमार जांगड़े द्वारा किया गया।
आभार प्रदर्शन
समापन अवसर पर पी.पी. आंचल ने अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक गण
कार्यक्रम में शिक्षक उत्तम सिंह मरावी,नरेंद्र कुमार पाटले,अनुज कुमार जांगड़े,राकेश टंडन,सुधीर कुमार चंद्रा,शिक्षिकाएं सुशीला पैगोर,तरुन्नुम निशा,अनीता मानिकपुरी,वंदना लहरे,ममता माण्डले,नीलिमा सोनी,निर्मला शर्मा,भृत्य कर्मचारी शंकर श्रीवास, रमतिला बाई,गजानंद नेताम उपस्थित रहे। साथ ही युवा उप-सरपंच राकेश जयसवाल, सरपंच प्रतिनिधि सुंदर सिंह मरावी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रपाल पटेल, विधायक प्रतिनिधि नंदकुमार पटेल, विनोद कुमार, संतोष मरावी, मन्नू राठौर, महिला दाऊ समिति अध्यक्ष कमलेश जगत, सचिव सरोजिनी यादव, कोषाध्यक्ष धरमत मरावी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
0 Comments