प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
पाली ( सुघर गांव ) । 12 दिसम्बर 2025 कोरबा जिले के कटघोरा से बिलासपुर हाईवे में फिर एक बार बड़ा घटना होते होते बच गया,आपको बता दे कि एक तेज रफ्तार कार CG 04 QH 0333 ने हाईवे में अनियंत्रित होकर रोड के नीचे दूर पर बने रेडिमेंट बावंड्रिवाल में उड़कर इस तरह चढ़ गया जिस तरह हेली कॉप्टर ऊपर से उतरता है। और रफ से जमीन में बैठ जाता है, हादसे से कार CG 04 QH 0333 चकनाचूर हों गया लेकिन ड्राइवर बाल बाल बच गया,आपको बता दे तेज रफ्तार कार बावंड्रिवाल के ऊपर लटक गया,बताया जा रहा है,उस कार में कार चालक उस समय अकेला था। कटघोरा से बिलासपुर के ओर जा रहा था,अचानक कार डूमरकछार ओवरब्रिज के आगे पाली के समीप एन एस 130, पर अनियंत्रित होकर रोड़ के किनारे उतरते हुए रेडिमेंट बाउंड्री वाल पर जा लटकी जिससे कार चालक बाल बाल बच गया देखने में लग रहा है की इतनी बड़ी रोड़ हादसे में शायद ही बचने का सम्भावना था,लेकिन बड़े बुजुर्गों ने कहा है,जाको राखे साईया मार सके ना कोए,बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होए,आपको बता दे बड़े बुजुर्गों ने जो बात बोली है वह कभी झूठा नहीं होता बात इस तरह की हादसे में कोई जिंदा बच जाए अधिकांश देखने को नहीं मिलता हैं, जब से हाईवे रोड बना है इस तरह की सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ती नजर आ रही है,और हादसे हर रोज देखने को मिलती रहती है,लेकिन ये गलती शासन की नही ये गलती हमारी है,जो वाहन चलाने में हम खुद लापरवाही करते है। और यह बड़ा हादसा हो जाता है,आखिर कब समझ में आयेगा हर रोज हाईवे पर देखने को मिलता हैं ऐसा हादसा चालक की लापरवाही के कारण साथ बैठे लोगों की भी मौत निगल जाती है, आज यह खास कारण बना है ओहरस्पीड जल्द बाजी वाहन चालक साथ बैठे अधिकारी हो,बिज़नेस मेन हो या आम आदमी वाहन में जाने की जल्द बाजी क्यों करते हैं। उससे अच्छा आधा घंटे देर में पहुँचो लेकिन सुरक्षित पहुँचो,आज जान जोखिम में डाल कर सफर का आनंद लें रहे । और ओहरस्पीड में अपने जान को हथेली में लेकर चल रहे हैं,आप सभी इस बात को भली भांति समझे और रोड़ पर सुरक्षित रूप से चले क्योकि जान है तो जहान है,ऐसी खबर कुछ दिन पहले लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री के स्कैड वाहन इसी तरह की ओहर स्पीड का शिकार हो गया था जिसमें चालक समेत दो आरक्षक को गंभीर चोंटे आई थी,ऐसे ही ओहरस्पीड के कारण हर दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। अधिकांश आज हादसे देखा जाए तो कभी रॉन्ग साइड चलने पर कहीं सही दिशा में चलने पर इन सब का कारण ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने के कारण हो रही है आज वाहन चालक यातयात का रुल का नियम का उल्लंघन करते नजर आते है वही कारण है की आज बड़ी दुर्घटनाओं का लोग शिकार हो रहे है।
0 Comments