कोरबा हसदेव नदी का कुदुरमाल पुल पूरी तरह बंद, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लिया अहम फैसला

कोरबा हसदेव नदी का कुदुरमाल पुल पूरी तरह बंद, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लिया अहम फैसला
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 02 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत में उरगा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी पर बना 50 साल पुराना कुदुरमाल पुल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल की जर्जर स्थिति की पुष्टि सर्वे टीम की जांच में हुई, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए न केवल वाहनों बल्कि पैदल यात्रियों के लिए भी इसे पूरी तरह से बंद कर दिया है।
       सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गत दिनों शनिवार को पुल के नीचे जाकर की गई निरीक्षण में पता चला कि पुल की संरचना बेहद कमजोर और जोखिमपूर्ण हो चुकी है। रिपोर्ट में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पुल किसी भी समय गिर सकता है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत उरगा थाना को पुल पर आवाजाही रोकने के निर्देश जारी किए और बैरिकेडिंग कर दी।
           पुल की स्थिति और वजहें 
कुदुरमाल पुल लगभग 50 वर्ष पुराना है। वर्षों से भारी वाहनों का दबाव इसकी आधार संरचना को नुकसान पहुंचा रहा था। समय रहते पुल की जांच होने के कारण बड़े हादसे का खतरा टल गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार पुल की मरम्मत और तकनीकी पुनर्निर्माण में कम से कम 03 महीने का समय लग सकता है।
       यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग 
हल्के वाहन - कोरबा से अन्य मार्गों का उपयोग कर सीधे आवागमन कर सकेंगे। भारी वाहन - दर्री, ध्यानचंद चौक, रिंग रोड और बालकों मार्ग से उरगा की ओर जा सकते हैं।
         प्रशासन और PWD अलर्ट मोड में 
पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुल की स्थिति बेहद खराब है और सुरक्षा सर्वोपरि है।
       मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं
 उरगा थाना, चौकी और पड़ोसी जिले जांजगीर-चांपा को भी सूचना दी गई है। यह मार्ग बिलासपुर - रायपुर और आसपास के गांवों से भारी वाहनों के आवागमन का मुख्य केंद्र था,जिससे जोखिम और बढ़ गया था। प्रशासन अब वैकल्पिक मार्गों को सुचारू बनाने और पुल की मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने की तैयारी में जुटा है।

Post a Comment

0 Comments