विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 02 दिसंबर 2025,
जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू झगड़े का मामला रविवार को हिंसक मोड़ ले गया,जब पति ने पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी पर हमला किया। घटना ने गांव में सनसनी फैला दी।
मुख्य बातें
पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 2019 में रामगोपाल कोर्राम से हुई थी। परिवार में एक 03 वर्षीय बच्ची भी है। पति लंबे समय से किसी अज्ञात महिला से फोन पर बातचीत करता था,जिससे विवाद बढ़ता रहा था। आपत्ति जताने पर आरोपी लगातार गाली-गलौज और मारपीट करता था। पीड़िता ने मामले की शिकायत मायके जनों और ससुराल पक्ष को भी की थी।
घटना का विवरण
गत दिनों रविवार दोपहर 12 बजे पत्नी ने फोन पर बातचीत रोकने को कहा, तो पति गुस्से में आगबबूला हो गया। आरोपी ने हाथ,मुक्का और लात से पत्नी पर हमला किया। पीठ,पैर और कोहनी में गंभीर चोटें आईं हैं। पति ने पत्नी को उठाकर पटक दिया,जिससे उसकी बाईं आंख के पास गहरी चोट लग गई है। घर से बाहर फेंकने के बाद भी मारपीट जारी रही। पड़ोसी बृजभूषण ने बीच - बचाव किया तब आरोपी ने पत्थर फेंका। पत्थर से 03 वर्षीय बेटी की कनपटी फट गई और खून बहने लगा।
धमकी और उत्पीड़न
आरोपी ने ससुराल पक्ष को फोन कर पीड़िता की भाभी को गाली दी और धमकाया। पत्नी को घर ले जाने की धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने रामगोपाल कोर्राम के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की विवेचना अभी जारी है।
सावधानी और चेतावनी
घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवार और समाज को समय रहते सतर्क रहना जरूरी है। छोटी बातों को नजर अंदाज करना खतरनाक परिणाम ला सकता है। अधिकतर आए दिन घरेलू हिंसा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों देखने को मिलता हैं। जिससे परिवार बिखराब तेजी से हो रहे हैं,जो बड़े आपराधिक घटनाओं में बदल जा रहा है।
0 Comments