युवाओं ने कला-संस्कृति में दिखाई प्रतिभा विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का करेंगे प्रतिनिधित्व

युवाओं ने कला-संस्कृति में दिखाई प्रतिभा विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का करेंगे प्रतिनिधित्व
 बिलासपुर (सुघर गांव)17 दिसंबर 2025, 15 एवं 16 दिसम्बर 2025 जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन इंडोर स्टेडियम बहतराई बिलासपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मंच प्रदान के उदेश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिले भर से लगभग 300 प्रतिभागी द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एस.आर. कमलेश द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से ए. एक्का सहायक संचालक, सुशील अमलेश खेल अधिकारी, कुलदीप सिंह बरार, एच.पी.एम., खेलों इंडिया, सुशील गौरहा, क्रीड़ा अधिकारी, हरगुलशन सिंह, राकेश टोप्पो, दिल कुमार राठौर, वरिष्ठ प्रशिक्षक, दीपिका कर, अंजनी पटेल एवं अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
      प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है -
1. चित्रकला:- प्रथम - हर्ष रजक, द्वितीय - देवव्रत देवांगन, तृतीय - रिचा कश्यप, 2. वाद-विवाद:- प्रथम - अम्बुज कुमार द्विवेदी, द्वितीय - मोनिश सिंह, तृतीय - अजय कुमार बंजारे
3. कविता लेखन:- प्रथम - निधि तिवारी, द्वितीय - बबीता पटेल, तृतीय - मानसी तिवारी, 4. कहानी लेखन:- प्रथम - देवेन्द्र कुमार, द्वितीय - श्रुति साहू, तृतीय - दीपांजली अहिरवार
5. साईंस मेला:- प्रथम - राजकुमार प्रधान, द्वितीय - अजय सिंह एवं सांभवी, तृृतीय - आदित्य दास एवं जेवेल
6. लोकनृत्य:- प्रथम:- शुभम लहरे व साथी पंथी दल रलिया
7. लोकगीत:- प्रथम:- नंदिनी पटेल एवं साथी, द्वितीय - देवेन्द्रजीत एवं साथी, तृतीय - पूजा कुमारी एवं पृथ्वीराज
8. पंथी नृत्य:- प्रथम:- पंथी दल रलिया, 9. राऊत नाचा:- प्रथम:- डाॅ. सी. व्ही. रमन वि.वि. कोटा, 10. सुआ नृत्य:- प्रथम:- डाॅ. सी. व्ही. रमन वि.वि. कोटा, द्वितीय - नवीन संगीत महाविद्यालय, बिलासपुर, तृतीय - बिलासा कन्या महाविद्यालय, बिलासपुर, 11. एकांकी नाटक:- प्रथम - शासकीय मदनलाल शुक्ल विद्यालय, सीपत, द्वितीय - अलीशा अंसारी ग्रुप, तृतीय - बिलासा गल्र्स काॅलेज, बिलासपुर,
12. पारंपरिक वेशभूषा:- प्रथम - रागिनी विश्वकर्मा, द्वितीय - आयुष स्वर्णकार, तृतीय - दीपिका यादव,13. करमा नृत्य:- प्रथम - सविता एवं साथी, शासकीय बिलासा कन्या स्ना. महाविद्यालय बिलासपुर शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments