कुसमुंडा खदान में छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना का उग्र आंदोलन, सेनानियों व स्थाई बेरोजगारों को किया गिरफ्तार.
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो छत्तीसगढ़
कोरबा (सुघर गाँव)। कोरबा जिले के सभी शासकीय प्रशासनिक विभागों में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पूर्व और वर्तमान में नीलकंठ कंपनी के विरुद्ध में स्थानीय ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में एसईसीएल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए समस्त विभागों को सूचना दिया था। परंतु उग्र आंदोलन करने व ज्ञापन सौंपने बावजूद न ही एसईसीएल ने मामले का निराकरण किया और ना ही प्रशासनिक विभागों ने। इस बीच नीलकंठ कंपनी में अन्य प्रांत के व्यक्तियों का भारी भरकम भर्ती हुआ और इसी प्रकार वेरिफिकेशन जांच प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर स्थानीय निवासियों को गुमराह करते हुए कुसमुंडा पुलिस ने पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं किया। जिस संबंध में आज दिनांक को (गैर राजनीतिक संगठन) छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना के कार्यकर्ताओं और भू स्थापित तथा स्थाई निवासी बेरोजगारों ने कुसमुंडा खदान के भीतर उग्र आंदोलन किया।
पुलिस का कहना है कि इस आंदोलन में शामिल व्यक्तियों ने नीलकंठ कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट की है लजबकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमने किसी भी तरह से किसी भी व्यक्ति को कोई मारपीट नहीं की। पुलिस जानबूझकर आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ और एसईसीएल को बचाने तथा हमें झूठे मुकदमे में फंसाने का साजिश कर रही।
इस संबंध में जब हमने ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो पता चला कि कुसमुंडा पुलिस ने एक लाल रंग की बस में आंदोलन कर रहे सभी स्थानीय बेरोजगारों तथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के कार्यकर्ताओं और सेनानियों को भारी संख्या में गिरफ्तार किया है। किसी भी व्यक्ति को नहीं मिलने दिया जा रहा है। इस संबंध में जब हम गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से मुलाकात करना चाहा तो कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह ने पूछताछ और जांच चल रही है की बात करते हुए पीड़ित बेरोजगारों से मिलने के लिए साफ मना कर दिया। जिसे सैकड़ों ग्रामीण और स्थाई निवासी और भी भड़क उठी तथा कुसमुंडा थाने को चारों ओर से घेराव किया गया है।
इससे साफ जाहिर होता है कि कुसमुंडा पुलिस अपने कार्यों के उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहा है और बेरोजगार मजदूरों तथा संगठन के सेनानियों व कार्यकर्ताओ तथा थाने को घेराव किए गए लोगों की बुलंद आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा।



0 Comments