कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सर्पदंश और जल दुर्घटना में मृतक परिवारों को 28 लाख की आर्थिक सहायता
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 23 दिसंबर 2025, जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में सर्पदंश और जल दुर्घटनाओं में मृतकों के परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन ने 07 परिवारों को कुल 28 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुशंसा के आधार पर यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 - 4 के तहत जारी करने की घोषणा की।
सर्पदंश से हुई मौत
30 अगस्त 2024 शिवशंकर मरार (जुराली, तहसील पोंड़ी उपरोड़ा) — पत्नी सरिता पटेल,10 सितंबर 2024 प्रभुसिंह (सिर्री, तहसील पसान) — पत्नी शिवकुमारी, 02 मार्च 2025 अंजली कुमारी धनवार (छिंदपानी, तहसील हरदीबाजार) — पति रविशंकर धनवार।
पानी में डूबने से हुई मौत
26 मार्च 2025 प्रवीण कुमार यादव (अखरापाली, तहसील दीपका) — पिता प्यारेलाल यादव, 21 जून 2023 भूरी बाई (हरदीकला, तहसील दीपका) — पुत्र जीवराखन लाल यादव, 01 सितंबर 2025 योगेश कुमार (घुड़देवा, तहसील कटघोरा) — पिता छबिलाल, 25 सितंबर 2025 रतियारो बाई मंझवार (भुलसीभावना, तहसील पोंड़ी उपरोड़ा) — पति बुद्धूराम मंझवार। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराएगा और आपदा के समय में राहत तेजी से सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम प्रभावित परिवारों को संकट की घड़ी में संबल देने के लिए उठाया गया है।
0 Comments