गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती कमलेश कुर्रे का सशक्त संदेश - सत्य, समानता और मानवता ही समाज की असली शक्ति
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 18 दिसंबर 2025, सतनाम पंथ के प्रवर्तक,मनखे - मनखे एक समान के अमर उद्घोषक संत शिरोमणि परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी की 269 वीं जयंती के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाली जिला कोरबा के सभापति कमलेश कुर्रे ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। कमलेश कुर्रे ने कहा गुरु घासीदास बाबा जी का जीवन सत्य,अहिंसा और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी समाज को भेदभाव, असमानता और अन्याय के विरुद्ध एकजुट करता है। बाबा जी ने मानव को मानव समझने का जो मार्ग दिखाया, वही समतामूलक समाज की नींव है।
“सत्य ही ईश्वर है” — जीवन दर्शन
श्री कुर्रे ने कहा कि “सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है” केवल आध्यात्मिक वाक्य नहीं, बल्कि न्याय, ईमानदारी और शांति से भरे समाज का आधार है। इस सिद्धांत को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ से विश्व कल्याण की कामना
बाबा जी का आशीर्वाद कोरबा जिला सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ और विश्व पर बना रहे। समाज प्रगति, भाईचारे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।
जन - जन से अपील
कमलेश कुर्रे ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और सत्य, समानता व मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाते हुए एक न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण में सहभागी बनें। संत गुरु घासीदास बाबा जी जयंती, मानव समानता और सत्य का महापर्व।
0 Comments