सांकरा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल।


कुंजराम यादव की खास खबर

बसना ( सुघर गांव ) जिले के ग्राम सांकरा में चौधरी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस पावन आयोजन में क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी कथा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

पूज्या साध्वी सुश्री राधिका किशोरी जी कर रही हैं कथा वाचन

यह दिव्य कथा 13 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से आयोजित की जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराने हेतु अयोध्या धाम से आईं पूज्या साध्वी सुश्री राधिका किशोरी जी धर्म, भक्ति और वैराग्य के प्रसंगों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रही हैं।

आयोजक परिवार का भव्य सहयोग

आयोजन स्व.श्रीमती धनकुंवर चौधरी एवं स्व. टीकाराम चौधरी की पावन स्मृति में किया जा रहा है। संपूर्ण चौधरी परिवार सहित सभी परिजनों ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारी में प्रमुख भूमिका निभाई है। सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर स्वागत, व्यवस्था एवं दर्शनाभिलाषी सेवा में सहयोग किया।

मोक्ष कुमार प्रधान ने की आयोजन की सराहना

कथा में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। उन्होंने चौधरी परिवार और ग्रामवासियों द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन युवाओं में भी आध्यात्मिक संवर्धन का कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments