समर्पित संस्था का दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिये जागरुकता कार्यक्रम बिलासपुर में संपन्न

समर्पित संस्था का दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिये जागरुकता कार्यक्रम बिलासपुर में संपन्न
    मुंगेली (सुघर गांव)। 22 नवंबर 2025,
सामाजिक संस्था समर्पित भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर 25 को जिला - मुंगेली के ब्लॉक - मुंगेली के नवीन शासकीय महाविद्यालय मुंगेली में किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य दूरसंचार उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक व शिक्षित करना था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नवीन शासकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्राची सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रधानाचार्य डॉ प्राची सिंह नें कहा कि दूरसंचार कंपनियों की आड में होने वाले फर्जीवाडा से बचने के उपायों सहित मोबाइल के माध्यम से केशलेस खरीदी के फायदे आदि की जानकारी दी गई। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ.संदीप शर्मा ने बताया कि टेलीकाम उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार के भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण TRAI ने राष्ट्रीय स्तर पर एक कंज्यूमर एडवोकेशी ग्रुप का गठन किया है जो कि उपभोक्ताओं की दिक्कतों के निराकरण सहित इस दिशा में शिक्षा व जन जागरुकता का संचार करेगी, इस ग्रुप में समर्पित संस्था को शामिल किया गया है और इसी के तहत् समर्पित संस्था द्वारा यह जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीण उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियों से ज्यादा त्रस्त है और इन कंपनियों द्वारा उनके अधिकारों का लगातार हनन् किया जा रहा है। इन्हीें बातों को ध्यान में रखते हुए समर्पित संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से इस विषय शिक्षा व जागरुकता का संचार कर रहें। बैंठकों के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, उनके हितार्थ दूरसंचार की योजनाएं, दूरसंचार कंपनियों के प्रलोभन वाले आफ़रो यथार्थ,दूरसंचार कंपनियों की आड में होने वाले फर्जीवाडा से बचने के उपायों सहित मोबाइल के माध्यम से केशलेस खरीदी के फायदे, साथ ही विशेष रुपये से शिकायत निवारण एवं साइबर हाइजीन के विषय में जानकारी दी गई। समर्पित संस्था से मास्टर ट्रेनर हितेश मिश्रा व नसीम श्रीवास ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से कंज्यूमर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन करवाकर उपभोक्ताओं की हर शंका का समाधान भी करवाया जाता है, साथ ही साथ टेलीफोन,मोबाईल व डिश टी.वी. कम्पनियों से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग शासकीय महाविद्यालय से आर के घोष,प्रेमा केरकेट्टा, एस के तिग्गा,डेज़ी दिवाकर,नीतू राजपूत,मनोरमा भास्कर,डॉ डिंपल बंजारा, अविनाश राठौर, डॉ मधु यामिनी सोनी, डॉ शशांक शर्मा एवं समर्पित संस्था के संस्था समन्वयक पी.एल.खैरवार, निमेष साहू,विष्णु राव जावलकर,धनंजय गर्ग, अमित यादव, रूपेंद्र यादव, बालमुकुंद पटेल  आदि का सराहनीय योगदान रहा। 
उक्त जानकारी संस्था समन्वयक पी.एल. खैरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments