चरौदी में अखंड नवधा रामायण मानस गायन का हुआ समापन प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार विजेता बना ग्राम कनकबीरा

चरौदी में अखंड नवधा रामायण मानस गायन का हुआ समापन प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार विजेता बना ग्राम कनकबीरा
  सक्ति (सुघर गांव)। 02 नवंबर 2025, 
नवीन जिला सक्ति मालखरौदा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम चरौदी में लगातार 23 वां वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया था। जहां अंतिम 30 अक्तूबर को  सहसधरा स्नान के साथ नवधा रामायण का समापन हुआ। 09 दिनों से श्री रामचंद्र भगवान की भक्ति मय कार्यक्रम भजन,कथा मानस गायन किया गया। वही मानस गायन करने वाले कलाकारों प्रवचन कर्ता, अच्छे से तबला वाद्य यंत्र बजाने वाले को पुरस्कार वितरण किया गया. जिसमें प्रथम पुरुस्कार के रूप में 11000 रूपये ग्राम कनकबीरा को राजा बोर्ड बंदोरा द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 7500 रूपये   ग्राम दर्राभाटा को श्रीमती रामकुमारी धीरहे जनपद सदस्य द्वारा प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए रायगढ़ को नरसिंग यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरस्कार 4100 रुपए ग्राम पाड़ाहरदी को राजू साहू अध्यक्ष सरपंच संघ द्वारा प्रदान किया गया। पांचवा पुरस्कार 3100 रुपए ग्राम सेरो को लालू वर्मा सरपंच बंदोरा द्वारा प्रदान किया गया। छठवां पुरस्कार 2001रुपए ग्राम लोडहाझर को विजय धिरहे महामंत्री भाजपा मंडल अड़भार द्वारा प्रदान किया गया। सातवां पुरस्कार 1100 रुपए ग्राम पंढरमुडा को टीकम साहू,तेरस यादव द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रकार से और सभी  प्रतिभागियों को सांत्वना वितरण समितियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया और आयोजन समितियों द्वारा सभी मानस गायन प्रेमियों को 09 दिनों तक गायन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। जिसमें  ग्राम पंचायत चरौदी के सरपंच श्रीमती चमेली शंकर साहू,सुरेश यादव,डबील यादव,शैल कुमार यादव,गंगा साहू,ईश्वरी साहू,ईश्वरी बरेठ,राजा यादव,मिलन केवट, मुरली बरेठ,समय दास महंत और प्रमुख रूप से आयोजन समिति समस्त ग्राम वासी चरौदी का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments