अमन कुमार सोनी
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 06 नवंबर 2025,
अत्यंत हर्ष का विषय है कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का प्रथम आगमन जिला जांजगीर चांपा में आज 06 नवम्बर को हो रहा है।
इस कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में अशोक साहू प्रदेशाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा जांजगीर चाम्पा, सौरभ सिंह अध्यक्ष खनिज विकास निगम छग शासन,अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा,नारायण प्रसाद चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभा, डॉ.खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ति प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा,
श्रीमती सत्यलता मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा, श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जांजगीर नैला की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,व कार्यसमिति के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य मोर्चा/प्रकोष्ठ के संयोजक मंडल अध्यक्ष जिला/जनपद/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षद गणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। भाजपा कार्यालय जांजगीर
जिलाध्यक्ष मोहन यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा, ध्वजाराम साहू जिला महामंत्री, श्याम चंदेल जिला महामंत्री ने अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
0 Comments