बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025,
जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्राम नवापारा के शास.प्राथमिक शाला नवापारा व पूर्व माध्यमिक शाला में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत प्रतिधिनि व पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने शाला के बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण के लिए उज्वल भविष्य का कामना करते हुए कहा की बाल दिवस का मुख्य मकसद हैं बच्चों के अधिकारों की रक्षा,उनकी शिक्षा और विकास के प्रति जागरूकता लाना हैं। आज भी कई बच्चें गरीबी,बाल श्रम एवं अशिक्षा से जूझ रहे हैं,बाल दिवस हमें इस बात को याद दिलाती हैं कि इस समस्याओ को दूर करने के लिए हम सब को एकजूट होकर काम करना होगा।
बाल दिवस एक उत्सव ही नही हैं बल्कि एक ज़िम्मेदारी को याद दिलाने वाला दिन हैं यह दिन हमें उन्हीं स्वास्थ्य,शिक्षा और कल्याण के लिए काम करने की प्ररेणा देती हैं आगे कहा कि मेरी माता नीरादेवी साहू सरपंच ग्राम पंचायत पंडरीपानी का सपना हैं,
हमारे गांव का सर्वांगीण विकास हो। सर्वांगीण विकास का अर्थ केवल अधोसंरचना निर्माण, निस्तारी सुविधा उपलब्ध कराना ही नही हैं बल्कि यहां के लोगों की बच्चों का शारीरिक,मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास हैं इस सपने पूरा करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। इस दौरान शास. प्रा. शाला/पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चो का विगत 4 माह में जो पढ़ाई किया है उनके पालक के समक्ष अवलोकन किया हैं तथा बच्चों की उत्साह वर्धन के लिए स्पोर्ट टी शर्ट गिफ्ट किया गया। जिससे बच्चों,पलकों,शिक्षकों में बहुत उत्साह दिखने को मिला।
0 Comments