देशबंधु नेताम युवा पत्रकार
देवभोग (सुघर गांव)। 04 नवंबर 2025,
राज्योत्सव 2025 जिला गरियाबंद में आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव में दयालदास बघेल मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा जिले गरियाबंद के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री बघेल नें मंचीय कार्यक्रम में शामिल हो कर विगत 25 वर्षों के विकास को आमजनो के बीच रखा। इस दौरान विधायक रोहित साहू एवं सम्मानित जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
गरियाबंद जिले में राज्य उत्सव के दौरान गरियाबंद पुलिस द्वारा विभागीय इंस्टॉल लगा कर साइबर फ्रॉड,अभिव्यक्ति ऐप ,नशा मुक्ति, यातायात के साथ - साथ नक्सल उन्मूलन का पोस्टर लगाकर आमजन को जागरूक किया गया। जिनका मंत्री बघेल नें अवलोकन किया और जनहित जागरूकता के लिए जिला पुलिस विभाग को बधाई दी।
0 Comments