विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। 17 नवम्बर 2025 जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक में आदिवासी सेवा सहकारी समिति, मर्यादित उतरदा द्वारा ग्राम पंचायत उतरदा में धान खरीदी का पहला दिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। किसानों और ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर इस अवसर को और भी खास बनाया गया।समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना, नारियल फोड़ने और किसानों को फूल माला पहनाकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने खरीदी कार्य का शुभारंभ किया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
▪️उपस्थित प्रमुख अधिकारी और जिम्मेदार :- अध्यक्ष / प्राधिकृत अधिकारी :- शत्रुहन सिंह करपे , सोसाइटी मैनेजर :- तुला राम यादव, सरपंच :- लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी, सचिव :- ईश्वर सिंह पोर्ते, फड़ प्रभारी :- रघुनंदन सिंह कंवर, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील खेरवार , किसान भुवन सिंह सरूते, समुंद सिंह सरूते।
▪️विशेष बातें :- कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष शत्रुहन सिंह करपे और सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी के कुशल नेतृत्व ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया। इस धान खरीदी ने किसानों में उत्साह बढ़ाया और ग्राम पंचायत उतरदा में सामाजिक सौहार्द और सहयोग की मिसाल पेश की। उतरदा में इस भव्य शुभारंभ ने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास और सही नेतृत्व से किसानों के हित और ग्राम की समृद्धि को बढ़ाया जा सकता है।
0 Comments