जिला बलौदाबाजार - भाटापारा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ आयोजन

जिला बलौदाबाजार - भाटापारा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ आयोजन
      मोतीलाल बंजारे 
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 02 नवंबर 2025, 
जिला के समस्त थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित किया गया। देश की एकता,अखंडता को अक्षुण रखने,देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा अपराध एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की ध्येय के साथ पुलिस बल द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन प्रातः 07:30 बजे से जिले के समस्त थाना क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पश्चात साइबर सुरक्षा,यातायात जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत उक्त विषयों पर सदैव जागरूक रहने एवं सावधानी बरतने हेतु विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं तथा यातायात के समस्त नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दिया गया।इस अवसर पर साइबर सुरक्षा,यातायात जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्याख्यान का भी किया गया आयोजन। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ भी दिलाया गया। भावना गुप्ता एसपी के आने के बाद बलौदाबजार पुलिस प्रशासन में हो रहे लगातार अपार परिवर्तन।

Post a Comment

0 Comments