बिलासपुर जिले के ग्राम टिकारी में फिर हुआ हादसा,9 घायल 34 लोग हुएँ गंभीर,तत्काल भेजे गए हॉस्पिटल,मस्तूरी थाना का मामला।


महेश सोनी जिला ब्यूरो चीफ

बिलासपुर ( सुघर गांव ) जिले के ग्राम टिकारी में एक बड़ा हादसा देखने को मिला,आपको बता दे कि यह बिलासपुर जिले के ग्राम टिकारी का है जहाँ करीब 6:30 बजे एक रिक्सा ने आगे चलते हाइवा पर टकरा गई।जिसमें लगभग 09 आदमी घायल व 34 गंभीर हों चुके है,घटना होते ही वहां आसपास में खलभली मच गई,घटना होते ही तत्काल करीबी थाने को सूचना दिया गया। और हादसे के शिकार हुएँ यात्रियों को एक एक करके वहां से निकाला गया।मौके पर पहुंची पुलिस की टीम व वहां मौजूद राहगीरों के द्वारा सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।यह घटना बिलासपुर के ग्राम टिकारी का बताया जा रहा है, घटना बुधवार शाम 6:30 का है,जानकारी अनुसार यह हाइवा सुबह से खड़ा हुआ था,जिसके कारण यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम टिकारी के पास एक रिक्शा ने हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई घायल व कई गंभीर हों गए घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। इस घटना पर सुघर गांव की नजर टिकी हुई है। हादसे के बाद उस जगह पर अफरा तफरी मची हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं, लेकिन यातायात पुलिस की निगरानी न होने के कारण ऐसे हादसे रुक नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments