गरियाबंद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 48 घण्टे में सुलझाया, 02 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

*गरियाबंद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 48 घण्टे  में सुलझाया, 02 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
      देशबंधु नेताम युवा पत्रकार
देवभोग गरियाबंद (सुघर गांव)। 01 नवंबर 2025,
मामले की विवरण इस प्रकार हैं कि गत दिनांक - 30.10.25 को लोधिया तालाब राजिम में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अज्ञात शव की पहचान एवं मामले की जांच के संबंध में थाना प्रभारी राजिम को निर्देशित किया गया। मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टियां हत्या का अपराध पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना राजिम एवं साइबर सेल द्वारा मुखबीर को सक्रिय किया गया था। मुखबीर से सूचना मिला की संदेही देवेन्द्र धीवर उर्फ देव राजिम व थनेन्द्र साहू उर्फ भोलू राजिम एवं दो विधि से संघर्षरत बालक की गतिविधियां संदिग्ध है। जिस पर 04 संदेहियों को अभीरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेहियों ने बताया कि गत दिनांक - 27/10/2025 को शाम लोधिया तालाब राजिम के पास मृतक दुर्गेश साहू को बुला कर देवेन्द्र धीवर उर्फ देव एवं सभी लोग मिलकर दुर्गेश साहू को उधारी में दिये पैसा वापस करने के लिये बोलने पर, दुर्गेश साहू द्वारा पैसा नही दूंगा बोला गया। जिस पर सभी लोग गुस्सा में आ कर दुर्गेश साहू का हाथ पैर पकड़ कर मारपीट किये। मारपीट करने के दौरान मृतक दुर्गेश द्वारा चिल्लाने पर आरोपी देवेन्द्र धीवर के द्वारा पास में पडे़ पानी पाउच के बोरी को उसके मुह में ठूस दिया। जिसके बाद आरापियों के द्वारा हत्या करने के नियत से लगातार हाथ,लात एवं पत्थर से मारपीट किया गया। जिससे मृतक दुर्गेश साहू का मृत्यु हो गयी। मृतक के शव को छुपाने के लिए सभी आरोपी एक साथ मिलकर मृतक के हाथ,पैर को कपड़े बांधते हुए कमर में पत्थर बांध कर लोधिया तालाब के अंदर फेक दिया गया। हत्या के प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी देवेन्द्र उर्फ देव धीवर,थनेन्द्र साहू उर्फ भोलू एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
          गिरफ्तार आरोपी -
01.  देवेन्द्र धीवर उर्फ देव पिता शिवकुमार धीवर उम्र 18 साल 07 माह साकिन वार्ड 06 थानापारा राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग.।
02. थनेन्द्र साहू उर्फ भोलू पिता स्व. सत्तूलाल साहू उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्रं.- 05 थानापारा राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग.।
03. 02 विधि से संघर्षरत बालक।

Post a Comment

0 Comments