पाली में प्रशासन का कड़ा प्रहार — 20 क्विंटल अवैध धान बरामद, कारोबारी सकते में

पाली में प्रशासन का कड़ा प्रहार — 20 क्विंटल अवैध धान बरामद, कारोबारी सकते में 
     वविष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 21 नवंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली में समर्थन मूल्य पर खरीदी को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। खरीफ वर्ष 2025 - 26 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप पंजीकृत किसानों से धान खरीदी तेज़ी से की जा रही है। इसी बीच अवैध धान तस्करी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। निरधी में छापेमारी, 20 क्विंटल अवैध धान ज़ब्त - कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन पर पाली विकासखंड के ग्राम निरधी में नायब तहसीलदार सुजीत कुमार पाटले और राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा ने दबिश देकर 50 कट्टी यानी 20 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। छापेमारी के दौरान धान रखने वाले व्यक्ति से स्वामित्व और खरीदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद राजस्व विभाग ने धान को जब्त करते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखवा दिया।
      *प्रशासन का सख्त संदेश* 
जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि - “अवैध धान का परिवहन, भंडारण और विक्रय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments