रजोत्सव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री,04 घंटे लेट पहुंची सांसद तब महोत्सव का हुआ शुभारंभ…दर्शक दीर्घा से ज्यादा मंच में दिखे अतिथि

रजोत्सव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री,04 घंटे लेट पहुंची सांसद तब महोत्सव का हुआ शुभारंभ…दर्शक दीर्घा से ज्यादा मंच में दिखे अतिथि
  जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 03 नवंबर 2025, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वें स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय 03 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का 2 से 4 नवम्बर 2025 तक आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 02 नवम्बर को दोपहर 3.30 बजे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के अतिथि में होना था, लेकिन किसी वजह से वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो औपचारिकता करते हुए आनन फानन में जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े को मुख्य अतिथि बनाया गया लेकिन वे भी कार्यक्रम के तय समय से  04 घंटे लेट में कार्यक्रम स्थल में पहुंची। जब तक सुबह से दूर दराज से आए लोग वापस घर जा चुके थे। कार्यक्रम की औपचारिकता जैसे तैसे पूरी की गगई।अचानक बनाए गए अतिथि का इंतजार करते - करते जब आयोजक थक गए तब मजबूरन में कार्यक्रम स्थानीय विधायक,पूर्व विधायक के उपस्थिति में कराया गया। कुछ देर बाद सांसद पहुंची तब जाकर विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ। लेकिन कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा से ज़्यादा मंच में अतिथियों की संख्या थी। दर्शक दीर्घा की कुर्सी खाली रही। शासकीय स्टॉल में भी अधिकारी ऊंघते,सोते दिखें। मजबूरन वश अधिकारी भी औपचारिकता को निभाते देखे गए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की तैयारी धरी रह गई। कार्यक्रम में कम बजट होने के बाद भी कार्यक्रम कराने की मजबूरिया अधिकारी गिनाते रहें। रजत महोत्सव का आयोजन पूरी तरह औपचारिकता रही। किसी तरह का उत्साह जिला प्रशासन में नहीं दिखा,अतिथि भी मजबूरी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments