03 दिवसीय राज्य उत्सव रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

03 दिवसीय राज्य उत्सव रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े
सारंगढ़ (सुघर गांव)। 06 नवंबर 2025, जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित 03 दिवसीय राज्य उत्सव रजत महोत्सव के समापन समारोह में स्थानीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित कर जिले के प्रिय जनता को राज्य उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में प्रेरणास्रोत बनने वाले प्रतिभाशाली नागरिकों, विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे,सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे,कलेक्टर डॉ.संजय कनौजे, अजा विभाग सहायक आयुक्त डॉ.बद्रीश सुकदेवे जिला सीईओ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य जन,क्षेत्रवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments