गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री झेरिया तेली (साहू) समाज कोरासी परिक्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए


गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री झेरिया तेली (साहू) समाज कोरासी परिक्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
          सुकदेव प्रसाद बंजारे
 आरंग (सुघर गांव)। 29 अक्टूबर 2025, जिले रायपुर के विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत बंजारी धाम ग्राम चोरभट्ठी में झेरिया तेली (साहू) समाज कोरासी परिक्षेत्र के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। गुरू खुशवंत साहेब ने इस दौरान शपथ लेने वाले समाज के सभी पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
इंद्रकुमार साहू विधायक अभनपुर और नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, श्याम नारंग भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर सहित जन प्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments