सक्ती (सुघर गांव)। 27 अक्टूबर 2025,
प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर प्रत्येक विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, संयोगिता जूदेव मीडिया पैनलिस्ट, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चाम्पा रहें। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने स्वागत उद्बोधन में कहा - आत्म निर्भर भारत की संकल्पना स्वदेशी अपनाए बगैर नहीं हो सकता आत्म निर्भर बनने के लिए स्वदेशी का भाव आवश्यक है। भारत का हर नागरिक आत्म निर्भर बने जिसके लिए स्वदेशी उत्पाद ही खरीदे एवं सभी से आप स्वदेशी उत्पाद खरीदने आग्रह करे। वक्ता संयोगिता सिंह जूदेव ने संबोधित करते हुए कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प 2047 तक विकसित भारत बनाना है,विदेशी सामनों से परंपरागत स्वदेशी उत्पाद लाख गुना अच्छा है। सभी आत्म निर्भर बने तभी भारत आत्म निर्भर होगा।
श्री मोदी ने लोकल फॉर वोकल पर बल दिया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी स्वदेशी उत्पाद खरीदने से देश की अर्थ व्यवस्था शसक्त होने की बात कही एवं स्वदेशी उत्पाद खरीदने प्रोत्साहित किया। अतिथि वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है भारत का हर नागरिक आत्मनिर्भर हो 2014 में मोदी जी मेक इंडिया लेकर आए। जिससे हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़े अनाज उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हैं। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हैं एवं रक्षा सामग्री का निर्यात करने लगे हैं। सम्मेलन में विधानसभा में निवासरत भाजपा के समस्त प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी समस्त मोर्चा,प्रकोष्ठ के प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी व मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि,महामंत्री दीपक अग्रवाल, मोहनकुमारी साहू,कवि शरण वर्मा दीपक गुप्ता,रंजन सिंहा,सुरेश साहू कार्यक्रम के संयोजक गोपी सिंग ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल पटेल,संजय रामचंद्र,आशा साव,सुशीला सिंहा,आयुष शर्मा,चंद राम चंद्रा,अनिता गोपाल,रीता पटेल,भगत शर्मा,मनोज सिसोदिया,रामदेव कुमावत जी ,अरुण सिंह चौहान, प्रमोद ग़बेल जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव मंडल के अध्यक्षण अभिषेक शर्मा,पहलवान दास, रामनरेश यादव गेंदराम मनहर,अन्नू राठौर,रवि गबेल सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments